{"_id":"586be7bb4f1c1b943a158f98","slug":"duranto-guard-inform-about-track-crack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरंतो के गार्ड ने दी पटरी चटक ने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरंतो के गार्ड ने दी पटरी चटक ने की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह दूरंतो के गार्ड ने साम्हों-भरथना स्टेशन के बीच पटरी चटकी होने का संदेह जताया और ट्रेन को रोककर रेलवे क्रासिंग से कंट्रोल को सूचना दी। इससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पीछे दौड़ रही ट्रेनों को रोक दिया गया। तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। पटरी सही सलामत पाए जाने पर सबने राहत की सांस ली। इसके बाद अप ट्रैक पर फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
मंगलवार को साम्हों व भरथना स्टेशन के बीच सुबह लगभग साढ़े 10 बजे दौड़ रही 12259 अप दूरंतो एक्सप्रेस के गार्ड को खंभा नंबर 1129 के 11/13 के बीच तेज झटका महसूस हुआ। इस पर गार्ड ने तुरंत ही इसकी जानकारी ट्रेन के ड्राइवर को दी। ड्राइवर ने चडरौआ रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन को रोक दिया और केबिन पर पहुंचकर फोन से इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल हरकत में आ गया और अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर पीछे चल रही ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। तुरंत ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने गार्ड द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया तो ट्रैक पूरी तरह से ठीक मिला। 11 बजकर 25 मिनट पर दूरंतो क ो आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके चलते लगभग 45 मिनट तक अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। पीछे दौड़ रही दो मालगाड़ियां साम्हों स्टेशन की मेन लाइन व लूप लाइन पर खड़ी रहीं। ट्रैक क्लियर होने की रिपोर्ट आने पर इन ट्रेनों को भी रवाना कर दिया गया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक साम्हों बीके सिंह ने कहा कि दूरंतो के गार्ड की सूचना पर ट्रैक क ो चेक कराया गया। पटरी चटकी होने की बात गलत निकली।