{"_id":"584aef2e4f1c1be05944afbd","slug":"dumper-ruined-byke-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक सवार किशोर को रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक सवार किशोर को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिवार की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक डंपर ने बाइक सवार किशोर को राैंद दिया। वहीं अन्य हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला शांति कालोनी वीरेंद्र सिंह का पुत्र आशू यादव (15) शुक्रवार को घर से बाइक लेकर निकला था। हाईवे पर एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आशू के पिता वीरेंद्र पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती आगरा एसएसपी कार्यालय में है। आशू यादव कक्षा सात का छात्र था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर सराय भूपत के पास हुई। यहां ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम चालक इरशाद पुत्र मकसूद अली व हेल्पर फिरोज पुत्र अनवार अली निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात घायल हो गए। अन्य हादसे में हाईवे पर पालीटेक्निक के पास बाइक की चपेट में आने से राजकुमार पुत्र दुखीराम व विनीत पुत्र सूर्यभान निवासी पालीटेकिभनक हास्टल घायल हो गए। वहीं बिधूना रोड पर बेहवा के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार लाखन सिंह पुत्र रनवीर निवासी जादौपुर थाना ऐरवाकटरा घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन