फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DSO,etawah news,social welfare officer,found missing,mp mercury rises

अधिकारी कार्यालयों में नहीं मिले, सासंद का चढ़ा पारा

Mon, 21 Jun 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
DSO,etawah news,social welfare officer,found missing,mp mercury rises
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचे सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया - फोटो : ETAWAH
इटावा। जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए सोमवार को भाजपा सांसद कलक्ट्रेट और विकास भवन पहुंचे। दोनों जगह वह सरकारी कार्यालयों का हाल देख कर वे आश्चर्य में पड़ गये।
विज्ञापन

यहां कार्यालयों में अधिकारियों की बहुत कम मौजूदगी थी। विकास भवन में तो अधिकांश अधिकारी कार्यालयों में मिले ही नहीं थे। यह हालत देखकर सांसद का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि कोरोना काल में जैसे तैसे लोग अपनी समस्या लेकर आ पाते हैं लेकिन अधिकारी मिलते नहीं। यह स्थिति ठीक नहीं है, इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। इस संबंध में वह शासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सांसद रामशंकर कठेरिया इटावा क्लब में योग कराने के बाद अचानक कचहरी पहुंच गए। यहां सुबह से ही अलग-अलग विभागों को अपनी समस्याएं बताने के लिए फरियादी आते हैं।
सांसद ने निर्णय लिया कि इन लोगों से मिलकर वे स्वयं इनकी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। अधिकारियों के हाथ में प्रार्थना पत्र देकर उनका निस्तारण कराएंगे।
वहां उन्हें कुछ फरियादी मिले जिनके प्रार्थना पत्र लेकर वे समाज कल्याण कार्यालय व जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे। इन दोनों कार्यालयों में अधिकारी मौजूद नहीं थे।
इन विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र सांसद के पास थे। मामले की जानकारी पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ कचहरी पहुंचे, तो सांसद ने जनता के प्रार्थना पत्र उन्हें दिए और निस्तारण कराने के लिए कहा।
कचहरी के बाद सांसद विकास भवन पहुंचे वहां भी ज्यादातर कार्यालयों में अधिकारी मौजूद नहीं थे। हालांकि यह बताया गया कि संचारी रोग का कार्यक्रम है। जिसमें अधिकारी गए हुए हैं।
कई कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या भी कम थी। सांसद ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। सांसद ने कहा कि अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचना चाहिए और जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना चाहिए।
लोग जिले के अलग-अलग हिस्सों से दूर दूर से समस्याएं लेकर मुख्यालय पर आते हैं। वहां अधिकारी ना मिलने पर उन्हें निराशा होती है। सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

इस मामले में शासन से शिकायत की जाएगी और यह तय कराया जाएगा कि अधिकारी समय से कार्यालय बैठकर जन समस्याओं का निस्तारण करें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे तथा शिवाकांत चौधरी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed