फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drug warehouse burned millions in drugs

ड्रग वेयर हाउस में जली लाखों की दवाएं

Thu, 03 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 03 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drug warehouse burned millions in drugs
मुख्य चिकित्साधिकारी दफ्तर के पास स्थित ड्रग वेयर हाउस में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे लाखों की दवाएं व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणोें का अभी खुलासा नहीं हो सका है। अफसर जांच जारी होने की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



सीएमओ आफिस के पास ड्रग वेयर हाउस में सरकारी दवाएं स्टोर की जाती हैं। यहीं से पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति होती है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वार्ड ब्वाय कमलेश ड्यूटी पर पहुंचा और ड्रग वेयर हाउस से धुआं उठता देख दरवाजा खोला।
विज्ञापन



दरवाजा खोलते ही आग की लपटें उठने लगीं। वार्डब्वाय की सूचना पर चिकित्सा विभाग के अफसरों के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल दस्ते ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बूुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अग्निकांड में ड्रग हाउस में रखी सारी दवाएं, उनका रिकार्ड, फ्रीजर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी और कब लगी इस बारे में अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। इतना अवश्य बताया गया है कि रात की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सुबह छह बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके गया था।



उसके बाद 10 बजे वार्ड ब्वाय कमलेश ने आकर दरवाजा खोला। सीएमओ डॉ. आरके नैयर के अनुसार ड्रग वेयर हाउस में करीब 60-70 लाख रुपये की दवाएं रखी थीं, जो राख हो गई। आग लगने के कारणों के संबंध में उन्होंने कहा कि यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा।


मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि चार घंटे तक ड्रग वेयर हाउस में ड्यूटी पर कोई क्यों नहीं रहा। यह आपत्तिजनक है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed