{"_id":"5a7b44ce4f1c1bff388b6f1c","slug":"drm-inspected-etawah-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने इटावा स्टेशन का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने इटावा स्टेशन का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम एसके पंकज व अन्य अधिकारीगण।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के डीआरएम एसके पंकज ने बुधवार को इटावा स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर से लेकर रेलवे कालोनी में पानी की समस्या एवं सीवेज सिस्टम की बदहाली पर खंड अभियंता निर्माण (आईओडब्लू) महेश कुमार को फटकार लगाई। डीआरएम ने बुधवार को तीन बजे से निरीक्षण सर्कु लेटिंग एरिया से शुरू किया। स्टेशन के बाहर स्थित पार्क के सुंदरीकरण के निर्देश दिए। मूत्रालय के बाहर गदंगी देखकर उन्होंने आईओडब्लू को बुलाकर फटकार लगाई। जीआरपी थाने के सामने सीवेज गड्ढा देखकर स्लैब डालने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
डीआरएम ने आरपीएफ की दोनों बैरकों, रसोई घर, स्नान घर आदि का भी जायजा लिया। कमियां देखने पर उसे दूर करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने नवीनीकरण की बात भी कही। इसके बाद लाइनपार ड्राइवरों के रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों में जाकर ड्राईवरों को मिलने वाली सुविधाओं को बारीकी से देखा। यहां पर खाली पड़ी जगह पर दो कमरे बनाने की बात कही। उसका रीडिंग रूम के रुप में भी इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज पार कर स्टेशन आने पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर निर्माणाधीन वेटिंग रूम का निरीक्षण भी किया। साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म एक पर स्थित स्टाल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ रेलवे के सीनियर डीओएम अंशु पांडेय, सीनियर डीसीएम ब्रजेश कुमार मिश्रा, सीडीईएन कोआर्डिनेटर अतुल गुप्ता, सीनियर डीईएन अनूप कुमार, आरपीएफ के कमांडेंट डीके मौर्या साथ रहे।
विज्ञापन