{"_id":"65c1536650445db667085552","slug":"drizzle-in-the-morning-cloudy-throughout-the-day-power-cut-etawha-news-c-216-1-sknp1011-108404-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सुबह बूंदाबांदी, दिन भरी छाई रही बदली, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सुबह बूंदाबांदी, दिन भरी छाई रही बदली, बिजली गुल
विज्ञापन
इटावा। मौसम के बदले मिजाज और रविवार शाम को बारिश होने की वजह से शहर के कुछ मोहल्लों की बिजली बाधित रही। रविवार शाम करीब छह बजे बारिश के दौरान हाईवे पर एक विद्युत पोल में किसी वाहन के टक्कर मार देने से इंसुलेटर समेत अन्य उपकरण टूट गए। इस वजह से रामलीला सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति सात घंटे बाधित रही।
बिजली बाधित होने की वजह से रामलीला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता राजकमल ने बताया कि बारिश होने की वजह से मरम्मत कार्य भी नहीं हो सका। रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। सुबह बिजली गुल होने की वजह से सब मर्सिबल तक नहीं चल सके। नगर पालिका की पेयजलापूर्ति भी निर्धारित समय से पहले बाधित हो गई। इस वजह से लोगों को सुबह सर्द भरे मौसम में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
नौरंगाबाद के आसपास के क्षेत्रों में रविवार की रात करीब 11 बजे बिजली आई। रात में आवाजाही के दौरान सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में बिजली सुबह नौ बजे आई। मौसम के बदले मिजाज का असर सोमवार को दूसरे दिन भी देखने को मिला। सुबह करीब छह बजे कुछ देर बूंदाबांदी हुई। दिन भरी बदली रही। ठंड में भी इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडे के अनुसार, मंगलवार को बदली छाए रहने व गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश से सरसों और आलू की फसल को नुकसान होने की आशंका है। गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। अभी गेहूं की फसल को 15-15 दिन में दो बार पानी लगाने की जरूरत है।
- आरएन सिंह, उप कृषि निदेशक।