{"_id":"6474ed246085bb95ee0b7974","slug":"driver-dozed-off-car-rammed-into-loader-four-injured-etawha-news-c-12-1-259016-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चालक को आई झपकी, लोडर में घुसी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चालक को आई झपकी, लोडर में घुसी कार, चार घायल
Mon, 29 May 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 29 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 07) आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शिवरा गांव के पास चालक को झपकी आने से आगे चल रहे लोडर में कार घुस गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब चार बजे किलोमीटर संख्या 135 पर शिवरा गांव के पास लखनऊ से फिरोजाबाद जा रही कार चालक नदीम निवासी जाटव बस्ती थाना कोतवाली फिरोजाबाद को झपकी आने से सब्जी लदे आगे चल रहे लोडर से पीछे से घुस गई।
कार में सवार उमेश अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल निवासी वैभव नगर फिरोजाबाद व गोपाल निवासी त्रिवेणीगंज जिला सिरोल बिहार घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस व यूपीडा सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उमेश अग्रवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई, क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से चौकी पर खड़ा करवा दिया गया।