फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drew a crowd of worshipers in the temple Kalibanh

कालीबांह मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 24 Oct 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 24 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Drew a crowd of worshipers in the temple Kalibanh
प्राचीन कालीबांह मंदिर में शनिवार को मातारानी का भव्य शृंगार किया गया। देवी भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर माता रानी के मनमोहक शृंगार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। देर रात तक भक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन


नवरात्र के पूरे होने के बाद द्वादशी पर प्राचीन कालीबांह मंदिर में माता का शृंगार किए जाने की परंपरा सालों पुरानी है। इसी परंपरा के अनुसार शनिवार को सबसे पहले माता का रूद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया और इसके बाद स्वर्ण आभूषण पहनाकर माता को नए वस्त्र अर्पित किए गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही ताजा फूलों की माला के साथ बीड़ा अर्पित किया गया और नारियल व मिष्ठान का भोग लगाया गया। शाम साढ़े छह बजे मंदिर के पट देवी भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलने के काफी पहले ही माता के दर्शन के लिए देवी भक्तों की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शहर के कई अन्य देवी मंदिरों में भी माता रानी का मनमोहक शृंगार किया गया और देवी भक्त माता के दर्शन को देर रात तक मंदिर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed