फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drain water floods cooperative society premises; fertilizer distribution stalled.

Etawah News: सहकारी समिति परिसर में भरा नाले का पानी, नहीं बंट पाई खाद

Fri, 24 Jul 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drain water floods cooperative society premises; fertilizer distribution stalled.
चकरनगर। गुरुवार को हुई बारिश के बाद साधन सहकारी समिति चकरनगर परिसर में खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई। ओवरफ्लो हुए नाले का गंदा पानी भर जाने से परिसर में कीचड़ और जलभराव हो गया। इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली समिति भवन तक नहीं पहुंच सकी। मजदूरों की मदद से खाद की बोरियां उतरवाकर भवन तक पहुंचानी पड़ीं। इस कारण वितरण कार्य भी बाधित रहा। जलभराव, कीचड़ और फिसलन के बीच किसान किसी तरह भवन तक पहुंचे। लेकिन खाद की बोरियां लेकर बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया। कई किसान कीचड़ में फिसलते भी नजर आए।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हर साल बरसात में समिति परिसर में ऐसी ही स्थिति बनती है। इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। किसानों ने प्रशासन से नाले का पानी रोके जाने की मांग की है। उन्होंने परिसर में मिट्टी भराई कराने और उसे ऊंचा कर पक्का मार्ग बनवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला चौप निवासी बुजुर्ग किसान कमलेश ने बताया कि परिसर में गंदा पानी भरने से कीचड़ के बीच खाद की बोरी लेकर नहीं निकल पाए। अब अगले दिन किसी को साथ लाकर खाद लेंगे।

नीमडाडा निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि वन रेंज ने करीब 50 हजार पौधे लगाए थे, जो अब नाले का पानी भरने से खराब हो रहे हैं। जलभराव से अन्य लोग भी परेशान हैं।
वर्जन
बीडीओ से बात कर परिसर में नाला का पानी भरने को लेकर जानकारी करेंगे और तुरंत समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
-रोहित कुमार मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed