फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drain water filled in the fields, sowing crisis

नाले का पानी खेतों में भरा, बुवाई का संकट

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drain water filled in the fields, sowing crisis
लवेदी। ग्राम बेरीखेड़ा से नगला बनी तालाब तक बने नाले का पानी खेतों में भरने से करीब 250 बीघा जमीन पर फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है। खेतों में फसल की बुवाई न होने से जहां किसान परेशान हैं, वहीं अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नाले की सफाई नहीं होने से खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे किसानों को फसल बोने में दिक्कत आ रही है। ग्राम नगला बनी के किसान धर्मेंद्र यादव संजू ने बताया कि करीब 20 साल पहले सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम बेरीखेड़ा से नगला बनी तालाब तक पानी के प्रवाह के लिए नाले का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

जिसकी साफ-सफाई नगर पंचायत बकेवर ने पिछले साल कराई थी। इस वर्ष साफ-सफाई न होने के कारण नाले के उफान से करीब 250 बीघा खेतों में पानी भरा हुआ है, जिससे न तो किसानों ने धान की फसल हो पाई और न गेहूं की बुवाई हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से नगलाबनी निवासी किसान हवलदार सिंह, जिलेदार सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह शाक्य, गीतम सिंह शाक्य, दलवीर सिंह, अर्जुन सिंह, कुंवर सिंह, मोहर सिंह, ऊदल सिंह, छैल विहारी, वीरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, रामेश्वर दयाल, अमर सिंह, दशरथ सिंह, रामबाबू के खेत में पानी भरा हुआ है।
उपजिलाधिकारी भरथना विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस जनसमस्या की कोई जानकारी संज्ञान में नहीं आई है। अब इस मामले को देखकर शीघ्र किसानों की इस समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
अधिगृहीत जमीन का मुआवजा दिलाएं
लवेदी। पीडब्ल्यूडी कंधेसीघार यमुना नदी पुल से जुड़ने वाली सड़क का निर्माण निर्माण करा रहा है। कुछ किसानों को जमीन अधिग्रहण करने के एवज में मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने शिकायत डीएम से की है।

कंधेसीघार के केवल कृष्ण ने बताया कि उनके गाटा संख्या 120/13 की जमीन को सड़क के लिए अधिग्रहण किया है। इसका कोई मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया, जबकि अन्य किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed