{"_id":"570fe22b4f1c1ba63d4a6bd3","slug":"dr-br-ambedkar-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी ने उन्हें याद किया। डॉ. भीम राव अंबेडकर सेवा समिति अजीतनगर ने अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारम्भ मोहल्ला अजीतनगर से हुआ। जिसमें शहरवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा अजीतनगर से शुरू होकर भरथना चौराहा, अशोक नगर, फर्रूखाबाद फाटक ओवर ब्रिज, कटरा बलसिंह, साबित गंज, तहसील चौराहा, पक्की सराया, नौरंगाबाद चौराहा, मड़ैया ख्यालीराम, शास्त्री चौराहा से चोगुर्जी के रास्ते सिविल लाइन स्थित बुद्ध बिहार अंबेडकर पार्क पहुंची।
जिलाधिकारी नितिन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती मनायी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि आजादी के बाद देश को सही तरीके से चलाने का प्रश्न था। इस चुनौती को स्वीकार करने के साथ सामाजिक बुराईयों, जातिवाद, भेदभावों को दूर करने के उद्देश्य से देश का संविधान निर्मित किया गया।
अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व महान रहा है। पूरे देश में उनकी जयंती मनाई जाती है। महापुरूषों के आदर्श प्रेरणा के श्रोत होते है। प्रशिुक्ष आईएएस अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता व दलित वर्ग के उत्थान के लिये हमेशा जाने जाते रहेगें। इस अवसर पर एडवोकेट अशोक तिवारी, राघवराम तथा अनिलराज ने गीतों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी संजय त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी चन्द्र मोहन तिवारी, विनोद कुमार, वीरेंद्र प्रजापति, अनिल तिवारी, राजेश बाथम आदि मौजूद रहे। सैफई में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती धूम धाम से सैफई तैहसील में मनाई गई । तहसील सभागार में एसडीए में सियाराम मौर्य, सीओ अरुण कुमार दीक्षित, सहित समस्त कर्मचारियों ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और उनके उनके बताये गए रस्ते पर चलने का आह्वान किया।