फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dps got 14 medal in roler scketer

Etawah News: रोलर स्केटिंग में डीपीएस के बच्चों ने 14 पदक झटके

Tue, 06 Dec 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
dps got 14 medal in roler scketer
इटावा। वाराणसी में हुई चार दिवसीय जोनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में डीपीएस के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। अलग-अलग वर्ग में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते हैं। विजेताओं के लौटने पर प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

30 नवंबर से तीन दिसंबर तक वाराणसी के डॉ. अमृत लाल इशरत मेमोरियल डेलीमिस सनबीम स्कूल में जोनल रोलर स्केटिंग
चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश के सीबीएसई के 163 स्कूलों के 1,200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करके पदक झटके।
विज्ञापन

शशांक शेखर त्रिपाठी और आरुषि यादव ने कांस्य, वेदांत यादव ने स्वर्ण, वैष्णवी ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। धरम शाक्य ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, गुलशन बाबू ने एक स्वर्ण, एक रजत, अश्वपति यादव ने एक स्वर्ण, शिप्रा यादव ने दो स्वर्ण, देव यादव ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अथर्व यदुवंशी, अक्षरा यादव, अभिजीत त्रिपाठी, सौरिष ठाकुर, आराध्या यदुवंशी, यथार्थ चंदेल, शुभ, यथार्थ यादव, वैष्णवी, वेदांशी, आयुष गुप्ता, श्रेयम वर्मा ने भी प्रतिभाग किया। टीम का नेतृत्व स्केटिंग कोच भानु प्रताप सिंह व मैनेजर अंजली सिकरवार ने किया। प्रधानाचार्य भावना सिंह, चेयरमैन डॉ. विवेक यादव, वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति यादव व क्रीड़ा प्रभारी रेहान अजीज ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed