{"_id":"5f2446758ebc3e63b66d5c69","slug":"dowry-death-report-against-eight-in-laws-etawha-news-knp5743581106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टिसुआदेव गांव निवासी आठ ससुरालीजनों के खिलाफ पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के रंपुरा कौआ गांव निवासी हेतराम पुत्र पुत्तूलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनसे अपनी पुत्री रैना उर्फ रीना की शादी 2019 आठ मार्च को चौबिया थाना के टिसुआदेव गांव निवासी अखिलेश से की थी।
उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन पुत्री से अतिरिक्त दहेज में कार व एसी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 29 जुलाई को पुत्री के साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना पुत्री ने उन्हें फोन पर दी।
विज्ञापन
बताया कि ससुरालीजन उसे बुरी तरह मारते पीटते हैं और जान से मार देंगे। पुत्री की सूचना के बाद जब वह शाम पांच बजे उसकी ससुराल पहुंचा तो पुत्री का शव छप्पर में तख्त पर रखा मिला और ससुरालीजन घर से भाग गए थे। पिता ने पुत्री के पति समेत आठ अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।