फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Documents asked for refund of lost amount

Etawah News: डूबी रकम वापस कराने के लिए मांगे दस्तावेज

Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Documents asked for refund of lost amount
फोटो 17:::प्रपत्र जमा करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। निवेशकों की रकम लेकर फरार हुईं कंपनियों से रकम वापस कराने की कवायद की जा रही है। इस क्रम में सभी तहसीलों में डीएम के आदेश पर निवेशकों से प्रपत्र एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए तहसील में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने प्रपत्र जमा किए।
नोडल अधिकारी के रूप में गणेश बाबू को तहसील में नियुक्त किया गया है। तहसीलदार प्रभात राय के निर्देशानुसार मंगलवार को खेड़ा बुजुर्ग, फुलरई, महामई, नागरी, मानिकपुर, बीबामऊ, रोतई , तिजोरा, अजबपुर, दोदुआ गोपालपुर, बाउथ, सरामई, गुरैया, कछपुरा, नगला तौर के प्रपत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को कोकाबली, पीहरपुर, सिरसा बीबामउ, सिरहोल, मोहब्बतपुर जसोहन, निगरिया जसोहन, गारमपुर, भीखनपुर, चकसमेलपुर, सिसहाट, पिपरेंदी , जुगोरा, अंडावली, के प्रपत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को निलोई , लधुपुरा, जसवंतनगर, भावलपुर, सराय भूपत, जैनपुर नागर, टकपुरा, सरायजलाल, पदमपुरा, मोहम्मदपुर, बैलइयापुर, जगसोरा, भतौरा, सकोउआ तथा शुक्रवार को भेसरई, जेतिया, हजरतपुर, बिचपुरी, सेदपुर, सोनई, अधियापुरा, रजमऊ, नीदलपुर, सियापुर इटगांव, मलाजनी, बनकटी बुजुर्ग, जरीखेड़ा, नगला रामसुंदर, बलरई के प्रपत्र जमा होंगे।

शनिवार को कैस्त मोहब्बतपुर, नगला भगत, महलई, नगला सलहदी, धोलपुर, जौनई, आलाई, मीरखपुर, परसौआ, आलमपुर नरिया, भैसान, अजनोरा, चांदनपुर बीबामऊ, ककरई, दर्शनपुर, शाहजहांपुर के लोगों के प्रपत्र लिए जाएंगे। तहसीलदार ने नामित कर्मचारियों को समय से प्रपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed