{"_id":"5ee3b56a8ebc3e431b2fb995","slug":"doctor-against-bjp-mla-etawha-news-knp5651945158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के खिलाफ डाक्टर लामबंद, डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के खिलाफ डाक्टर लामबंद, डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक भरथना सावित्री कठेरिया और महेवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत के बीच मोबाइल पर हुई कहासुनी का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक ने डॉक्टरों से मिलकर डीएम जेबी सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, महेवा सीएचसी प्रभारी यतेंद्र राजपूत और विधायक सावित्री कठेरिया की मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
इस पर डॉक्टरों ने बताया कि विधायक ने सीएचसी अधीक्षक को फोन पर धमकाते हुए अभद्र भाषा में बात की थी। इसके बाद जिले भर के डॉक्टर में खास आक्रोश व्याप्त है। डॉक्टरों ने डीएम जेबी सिंह को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार ,वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।