फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Doctor accused of killing by giving wrong injection

Etawah News: डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

Mon, 29 May 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 29 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of killing by giving wrong injection
इटावा। जिला अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाकर मौत का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी जांच की तो परिजनों ने आरोप वापस ले लिए। रामपुरा थाना एरवाकटरा जनपद औरैया के रहने वाले चरण सिंह 35 छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन सोमवार करीब तीन बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन परिजनों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा लिया। जहां उसकी कुछ देर के बाद मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना की पुलिस ने परिजनों को कहने पर सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक करवाई। रिकार्डिंग देखने के बाद परिजनों ने आरोप वापस ले लिए। परिजन मृतक का बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed