फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dm warn lekhpal in samadhan diwas

समाधान दिवस में डीएम का पारा चाढ़ा, लेखपालों को लगाई फटकार

Sat, 08 Oct 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
dm warn lekhpal in samadhan diwas
भरथना। थाना समाधान दिवस पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पिछले समाधान दिवस में की गईं शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान न देने के कारण डीएम ने दो लेखपालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जारपुरा गांव निवासी शिवराज सिंह ने डीएम को बताया कि पिछले माह थाना समाधान दिवस में खेत में नाली खोदवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर डीएम ने लेखपाल राजीव कुमार से इसके निस्तारण के बारे में पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इस पर डीएम ने उन्हें फटकार लगाई और जल्द समस्या का निस्तारण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

वहीं आलमपुर गांव के दिनेश चंद्र तिवारी का रास्ते को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। उन्होंने भी पिछले माह समाधान दिवस में शिकायत की थी। डीएम ने लेखपाल ऋतु से पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाईं। इस पर डीएम व एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की। दोबारा लापरवाही पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला खंता की नीरज देवी ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पंचायत सैफी गांव की प्रधान सरोज देवी ने बूढ़ा टिकुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय जर्जर होने की शिकायत कर नवीन भवन बनाने की मांग की। भजोरपुर गांव के अजंट सिंह ने खेत तक जाने वाली चकरोड पर चार लोगों के कब्जा करने की शिकायत की। कुल पांच शिकायतें आईं और एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में एसडीएम कुमार सत्यम जीत, कोतवाल मंसूर अहमद, एसएसआई जय सिंह सहित राजस्व और पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed