{"_id":"58a494874f1c1b5f7ed866ea","slug":"dm-took-the-electoral-preparations-jaaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया चुनावी तैयारियों का जाएजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया चुनावी तैयारियों का जाएजा
इटावा
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नुमाइश परिसर में पोलिंग पार्टियों से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेती नगरपालिका ईओ नीलम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में 19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 18 फरवरी को पोलिंग पार्टियाें की रवानगी होगी। नुमाइश के अंदरुनी परिसर में इसकी व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को डीएम शमीम अहमद ने यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। नगरपालिका ईओ नीलम चौधरी की देखरेख में साफ सफाई एवं पेयजल व्यवस्था के इंतजाम होते दिखाई दिए।तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कैंप तैयार हो रहे हैं।
दो दिन बाद पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। जिले में कुल 1273 बूथों पर पोलिंग पार्टियां भेजी जानी है। सभी मतदान केंद्रों पर समुचित ढंग से रवानगी का कार्य करने के लिए नुमाइश परिसर के इंतजाम किए जा रहे हैं। पंडाल में शहीद स्मारक द्वार के अंदर घुसते ही दायीं ओर भरथना विधानसभा और बायीं ओर इटावा विधानसभा की व्यवस्था की जा रही है। जबकि मध्य गेट के बायीं ओर जसवंतनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों को भेजने की व्यवस्था रहेगी।
यहां पहुंचने वाले मतदान कार्मिकों की पेयजल व्यवस्था के लिए नलों को दुरुस्त कराया जा रहा है। यहां नलाें में टोटियां लगाई जा रही है। परिसर की जमीन को मिट्टी डाल कर चौरस बनाया जा रहा है। धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था हो रही है। नगरपालिका ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि पेयजल आदि की व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले वाहनों की व्यवस्था नुमाइश के बाहरी परिसर में रहेगी।