फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM set up a chaupal and listened to the problems

डीएम ने चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

Fri, 08 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM set up a chaupal and listened to the problems
महेेवा/बकेवर। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ बहेड़ा के ग्राम सचिवालय में समीक्षा बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं जानी। उन्होंने मनरेगा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, किसान सम्मान निधि, धान की पराली प्रबंधन को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

उधर, लुधियानी गांव में डीएम ने चौपाल में जॉबकार्ड, अंत्योदय कार्ड, स्कूल की पढ़ाई, मिड-डे मील की जानकारी ली। गांव की शकुंतला देवी ने नाती को पोषाहार न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सीडीपीओ सुरेश कुमार को तलब कर पोषाहार सही ढंग से वितरित करवाने को कहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव सौरभ कुमार से ग्राम की आबादी और परिवारों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। मनरेगा के बाबत डीएम को बताया गया कि 250 जॉब कार्ड के सापेक्ष में सिर्फ 18 लोग काम कर रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के डीसी बृजमोहन अंबेड से स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि ग्राम में 14 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। गांव में 3 आंगनबाड़ी सेंटर संचालित हैं, जिनमें 2 आंगनबाड़ी केंद्र बिना भवन के संचालित हैं।
ज्यादातर ग्रामीणों ने आवास और शौचालय की मांग की। उन्होंने बीडीओ महेवा राजेश कुमार मिश्रा को सभी के पत्र लेने के निर्देश दिए। साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मी रंजीत कुमार से जानकारी हासिल की। किसान ब्रह्म स्वरूप तिवारी ने कृषि यंत्र न मिलने तथा खाद उपलब्ध न होने की शिकायत की।
इस मौके पर थाना प्रभारी बकेवर निरीक्षक विद्या सागर सिंह,चौकी प्रभारी महेवा प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे। उधर, लुधियानी गांव में डीएम और सीडीओ संतोष राय ने रोजगार सेवक से गांव में मनरेगा पर जॉब कार्ड की जानकारी ली। गांव में कुल 150 जॉब कार्ड बने हैं।
डीएम ने कहा कि गांव की आबादी के हिसाब से जॉब कार्ड बहुत कम है। सचिव अनुज यादव और रोजगार सेवक को निर्देश दिए कि जितने लोग काम करना चाहते हैं उनके जल्द से जल्द कार्ड बनाएं। कई ग्रामीण ऐसे मिले जिन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा था तथा कई ने पेंशन न आने की शिकायत की।
डीएम समाज कल्याण विभाग अधिकारी को निर्देश दिए पात्र लोगों को पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। गांव में 356 लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। 11 लोगों के नाम में मिसमैच है।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई व भोजन की जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि मिड-डे मील में केवल खिचड़ी मिलती है। शिक्षक दिन भर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं।
इस मौके पर एसडीएम भरथना नहनेराम, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विनीत कुमार पांडेय, डीप्टी सीएमओ शिव चरन, बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, सीएचसी महेवा अधीक्षक डा. गौरव त्रिपाठी, डॉ. सोमेश निगम, एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल तिवारी मौजूद रहे।

हर्बल पार्क में पौधों की तारीफ की
महेवा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बहेड़ा गांव में भ्रमण के दौरान प्रधान व समाज सेवी विजय प्रताप सिंह सेंगर द्वारा निर्मित हर्बल पार्क का भी निरीक्षण किया और पार्क में लगे पौधों को देखकर तारीफ की।
गांव में हर गली में अंडर ग्राउंड नालियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने राधा कृष्ण व प्राचीन शिव मंदिर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed