फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM reaches foot office for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल चलकर ही कार्यालय पहुंचे डीएम

Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM reaches foot office for environmental protection
फोटो संख्या 17 पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को पैदल ही कार्यालय जाते डीएम जेबी सिंह - फोटो : ETAWHA
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पर्यावरण छात्र संसद में पारित प्रस्ताव के अनुरूप डीएम जेबी सिंह शुक्रवार को पैदल ही आवास से कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों व अन्य लोगों से भी अपील की कि वे भी शुक्रवार को वाहनों का इस्तेमाल न करके पैदल ही कार्यालय पहुंचें। इससे पर्यावरण सुधरेगा तथा प्रदूषण भी कम होगा।
पिछले दिनों जनपद के कई स्कूलों की ओर से आयोजित ऑनलाइन पर्यावरण छात्र संसद यह प्रस्ताव पास किया था कि शुक्रवार के दिन सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने आवास से पैदल ही कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

इससे प्रदूषण भी कम होगा तथा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसी के अनुरूप शुक्रवार को डीएम जेबी सिंह आवास से कार्यालय तक पैदल ही गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अन्य लोगों को तथा अधिकारियों से भी कहा कि वे भी वाहन का इस्तेमाल एक दिन न करें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस मौके पर डीएफओ राजेश वर्मा भी जिलाधिकारी के साथ पैदल ही कचहरी तक गए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण आज की बढ़ी जरूरत है। जब हम लोग जागरुक होकर प्रयास करेंगे तो पर्यावरण सुधरेगा।
एडीआईओएस डॉ.मुकेश यादव ने कहा कि बच्चे हम सभी के लिए बेहतर प्रस्ताव पास करते हैं। अब यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उसके अनुरूप कार्य करें। शुक्रवार को पैदल चलना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए बल्कि सेहत के लिए भी उपयोगी है।
संयोजक संजय सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण संसद के प्रस्ताव के अनुरूप शुक्रवार को पद यात्रा, रविवार को पौधरोपण तथा बुधवार को पर्यावरण गोष्ठी के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।

इसके साथ ही जन्मदिन पर पौधे लगाने का कार्य भी होगा। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह, वन विभाग के रेंज ऑफिसर प्रबल प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed