{"_id":"64eb93e9f6a63eb5e6024e19","slug":"dm-ilevin-beat-numaish-ilevin-by-10-runs-etawha-news-c-216-1-sknp1011-2214-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डीएम इलेविन ने 10 रन से नुमाइश इलेविन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डीएम इलेविन ने 10 रन से नुमाइश इलेविन को हराया
Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
इटावा। ज्योतिबा फुले स्टेडियम में रविवार सुबह डीएम इलेविन व नुमाइश इलेविन के बीच मैच खेला गया, जिसे डीएम इलेविन ने 10 रन से जीत लिया।
20-20 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएम इलेविन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक यादव ने 31, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण गोंड ने 26, एसडीएम विक्रम राघव ने 21, एसडीएम भरथना कुमार सत्यमजीत ने 15 बनाए। नुमाइश इलेविन की ओर से गेंदबाजी करते हुए इंद्रजीत सिंह ने सर्वाधिक चार व गौरव पाठक ने एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नुमाइश इलेविन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से अहसान अहमद ने 24, आलोक यादव ने 15, गौरव पाठक ने 10 रन बनाए। डीएम इलेविन की ओर से गेंदबाजी करते हुए एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने तीन, एसडीएम सदर विक्रम राघव ने एक विकेट लिया। डीएम इलेविन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुमार सत्यमजीत ने दो, एडीएम, डीपीओ व अन्य ने एक-एक विकेट लिया।
डीएम इलेविन टीम की कप्तानी एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने व नुमाइश इलेविन की कप्तानी गौरव पाठक ने की। अंपायरिंग ब्रजेंद्र सिंह व हर्ष व स्कोरिंग शिवांग तिवारी लल्लन ने की। मैच के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।