फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM and SSP did not reach, Khanapuri happened

नहीं पहुंचे डीएम व एसएसपी, हुई खानापूरी

Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP did not reach, Khanapuri happened
जसवंतनगर। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें आईं। इनमें एक का ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस पर डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने से मातहत भी कम संख्या में ही पहुंचे।
विज्ञापन

साथ ही सक्रियता भी नहीं दिखी। कुल मिलाकर खानापूरी हुई। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान विश्राम सिंह निवासी नगला बाबा ने खाकी नाला बंबा पुलिया से संपर्क मार्ग तक अतिक्रमण तत्काल हटाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इसी गांव के हरवीर सिंह ने बताया कि उसका खेत परिक्रमा मार्ग पर पड़ता है। यहां पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने जल्द कब्जा हटवा कर आवागमन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में निजामुद्दीन निवासी गुलाब बाड़ी ने मैरिज होम के भुगतान कराने की मांग की।ग्राम परसोआ के अनोखेलाल ने खेत में रखा ट्रांसफार्मर हटाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।
संजय कुमार निवासी ग्राम मदनपुरा ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की शिकायत की। समाधान दिवस में भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि पीएम आवास योजना के तहत अपात्रों को आवास दिए गए हैं। जिनकी जांच की मांग कराई जाए।
ग्राम नगला बिछू के दिव्यांग ध्रुव सिंह ने शिकायत की है कि भाई उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा किए हैं। रेल मंडी की अनीता देवी ने कोटेदार रामअवतार चौरसिया के खिलाफ एक किलो राशन प्रति कार्ड कम देने की शिकायत की।
नगला इन्छा के यदुवीर सिंह ने गंदे जानवरों से फसलों के नुकसान की शिकायत की। उधर, समाधान दिवस में डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के न पहुंचने से अनेक फरियादी जो डीएम को शिकायती पत्र देने आए थे, वापस चले गए।
चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में छह फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण हो सका है।

बंसरी निवासी छोटे सिंह ने बताया कि बाढ़ में उसका घर पूरी तरह से नष्ट हो गया था। परिवार खुले में रहने के लिए मजबूर हैं। शेष पांच शिकायतों का संबंधित पटल प्रभारियों को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed