फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Divyang youth shot, condition critical

दिव्यांग युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 07 Mar 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Divyang youth shot, condition critical
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के रायपुरा भट्ठा गांव के पास अज्ञात लोगों ने एक दिव्यांग युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में आरपार हो गई है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया है। हालत अब खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मूंज निवासी अनिरुद्ध (35) पुत्र स्व. अमृत लाल अपने निजी काम से चौपला गया था। रात लगभग नौ बजे वह अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान रायपुरा भट्ठा के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे वाह घायल होकर सड़क पर गिर गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सैफई मेडिकल कालेज भेजा। गोली चलने की घटना पर एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि गोली अनिरुद्ध के पेट के आरपार हो गई है। उसका ऑपरेशन करा दिया गया है, अब हालत खतरे के बाहर है। जानकारी के मुताबिक युवक पैर से दिव्यांग है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनिरुद्ध का अपने चाचा धर्मवीर से सात बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चार दिन पहले उसका अपने चाचा से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed