फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District players shine at East Zone Taekwondo; win 10 medals, including 5 gold

Etawah News: ईस्ट जोन ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों का दम, 5 स्वर्ण समेत जीते 10 पदक

Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
District players shine at East Zone Taekwondo; win 10 medals, including 5 gold
फोटो 02:::प्रतियोगिता के बाद एक साथ खड़े विजेता खिलाड़ी, कोच व अन्य सदस्य। स्रोत-स्वयं
फोटो 02::: प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ी, कोच व अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन


= पदक विजेता सभी खिलाड़ी अब सोनीपत में होने वाली सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भदोही स्थित बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में 17 से 21 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 में इटावा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। अब सभी पदक विजेता खिलाड़ी सोनीपत में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
अंडर-14 वर्ग में बॉयज के अंडर-23 किग्रा भार वर्ग में श्रेयांश ने स्वर्ण पदक जीता। गर्ल्स के अंडर-24 किग्रा में अभि मौर्या ने स्वर्ण और अंडर-29 किग्रा में रुद्रांशी शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में बॉयज के अंडर-38 किग्रा में रुद्र प्रताप ने रजत और अंडर-48 किग्रा में सानिध्य कटियार ने कांस्य पदक जीता। गर्ल्स के अंडर-42 किग्रा में वैष्णवी यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि दक्षिता ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग में बॉयज के अंडर-45 किग्रा में अभिनव कुशवाहा और अंडर-48 किग्रा में शौर्य सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं जैस्मिन चौहान ने रजत पदक हासिल कर टीम की पदक तालिका को मजबूत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पदक विजेताओं के अलावा अंडर-14 बॉयज वर्ग में कार्तिक, वंश, वेदांत, रुद्र, आयुष और करण, अंडर-14 गर्ल्स में कनिष्का, अंडर-17 बॉयज में आरव, जैत्र और ज्ञानेंद्र तथा अंडर-17 गर्ल्स में सामिया ने भी प्रतिभा का परिचय दिया। इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि ईस्ट जोन में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी 20 से 24 सितंबर तक सोनीपत, हरियाणा में आयोजित सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। संयुक्त सचिव रोहित द्विवेदी एवं हरिगोविंद, कोषाध्यक्ष नबिला, मैनेजमेंट हेड श्याम जी और मीडिया हेड तरुण रंजन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed