फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Distributed 18 million had been disbursed by the Department of Labor

श्रम विभाग ने बांटी 18 लाख की सौगात

Thu, 11 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 11 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Distributed 18 million had been disbursed by the Department of Labor

जिला पंचायत के  सभागार में गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से 18.74 लाख की सौगात भवन  संनिर्माण मंजदूरों को  बांटी गईं।  कार्यक्रम की जिला पंचायत की मुख्य अतिथि प्रेमलता यादव  थीं। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता अंशुल यादव  तथा विधायक सदर रघराज सिंह शाक्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


श्रम विभाग के अनुसार सहायक सहायता योजना के अंर्तगत 350 पंजीकृत संनिर्माण  मजदूरों को साइकिल वितरित की गई हैं। इसके अलावा 98 छात्राओं को भी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायता के चेक वितरित किए गए हैं। शिशुहित  लाभ योजना के तहत दो माताआें को 10 हजार के चेक प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


पांच महिलाओं क ो मातृहित लाभ योजना के तहत चेक प्रदान किए गए हैं। वहीं पुत्री विवाह योजना के तहत दो क ो 40-40 हजार रुपये  की सहायता  दी गई है। कुल 18.74 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रेमलता  यादव ने बताया कि सरकार  गरीब को लाभ पहुुंचाने के लिए विशेष योजनाओं का संचालन कर रही है। इसका लाभ  लेने के लिए मजदूरों आगे आना चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों,  किसानों क ा जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक सदर रघुराज  सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी भी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed