{"_id":"6ab96e786ca37423620d5a98","slug":"dispute-with-husband-over-money-for-fees-wife-hangs-herself-etawah-news-c-216-1-etw1015-150410-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फीस के रुपये मांगने पर पति से विवाद, पत्नी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फीस के रुपये मांगने पर पति से विवाद, पत्नी ने लगाया फंदा
Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
इटावा। दो बेटियों की पढ़ाई की फीस जमा कराने के लिए महिला ने पति से रुपये मांगे तो घर में विवाद हो गया। शराब के नशे में पहुंचे पति से कहासुनी के बाद महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने छत पर बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजन की नजर पड़ते ही उसे फंदे से नीचे उतारा गया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया।
भरथना थाना क्षेत्र के रानी नगर निवासी सेजल कक्षा 11 की छात्रा है। उसकी छोटी बहन कक्षा नौ में पढ़ती है। सेजल ने बताया दोनों बहनों की स्कूल फीस जमा नहीं हुई थी। शनिवार शाम उसके पिता अवधेश शराब के नशे में घर पहुंचे। मां आरती (35) ने बेटियों की फीस जमा करने के लिए रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पिता कोई काम नहीं करते हैं और शराब पीने के बाद मां से अक्सर झगड़ा करते हैं।
शनिवार को भी फीस के रुपये मांगने पर दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। विवाद के बाद मां आरती छत पर बने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो आरती फंदे पर लटकी मिलीं। यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टर ओमकांत राजपूत ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर किया गया है। बेटी ने बताया मां की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।