{"_id":"645a9e4bcaf0074d6101ba38","slug":"dispute-due-to-song-play-etawha-news-c-12-1-225445-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गाने बजाने को लेकर विवाद, ईंट-पत्थर चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गाने बजाने को लेकर विवाद, ईंट-पत्थर चले
Wed, 10 May 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 10 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। लखना में आजाद समाज पार्टी के चुनाव कार्यालय के पास गाने बजाने को लेकर एक कार्यकर्ता की दुकानदार से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में पत्थर और कांच की बोतलें चल गईं। इसमें पार्टी का एक पदाधिकारी घायल हो गया।
मंगलवार शाम चुनाव कार्यालय के पास विवाद के बाद एक तरफ से पत्थर चलने लगे तो दूसरी तरफ से खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें फेंकी गई। इससे प्रत्याशी के एक समर्थक आजाद समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनारायण निवासी ढकपुरा सिर में बोतल लगने से घायल हो गए। थाना प्रभारी बकेवर विक्रम सिंह चौहान ने बताया शराब पीने से रोकने पर विवाद हो गया। चुनाव से संबंधित झगड़ा नहीं है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी वीरू दोहरे आढ़तिया ने इस मामले में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के एक निर्दलीय प्रत्याशी के भाई सहित पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। (संवाद)