फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Diseases spreading due to change of weather

मौसम के बदलाव से पैर पसार रहीं बीमारियां

Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Diseases spreading due to change of weather
इटावा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। सुबह-शाम सर्दी और दोपहर में तेज धूप हो रही है। इस बदलाव के कारण लोग जुकाम, बुखार, खांसी, दस्त, बदन दर्द की चपेट में आ रहे हैं। त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। दुधमुंहे बच्चे वायरल इंफेक्शन, डायरिया से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक की ओपीडी में मरीजों की संख्या दो से तीन गुनी हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर प्रभारी मीना चतुर्वेदी ने बताया ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 1081, मंगलवार को 987 और बुधवार को 958 मरीजों ने पर्चे बनवाए। बुधवार को वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके गुप्ता ने बुधवार को 50 बच्चों की जांच की। इन बच्चों को वायरल इंफेक्शन और डायरिया की शिकायत थी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्रा के पास सवा सौ मरीज पहुंचे। इन मरीजों को फंगल व स्केवीज की समस्या थी। डॉक्टर ने शरीर की साफ सफाई पर ध्यान देने और गुनगुने पानी से नहाएं की सलाह दी। फिजीशियन डॉ. शांतनु निगम ने बताया मौसम में बदलाव की वजह से बुखार और खांसी के अलावा फंगल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिजीशियन के पास बुखार, खांसी और फंगल के 165 मरीज देखे।
विज्ञापन

सैफई संवाद के अनुसार चिकित्सा विवि की ओपीडी में पिछले 10 दिन से ढाई से तीन हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें खुजली, दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है। सीएचसी सैफई में भी त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर संवाद के अनुसार सीएचसी में इन दिनों खुजली के मरीज की संख्या सबसे ज्यादा है। ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। पीएचसी बलरई के अधीक्षक विवेक गुप्ता ने बताया रोजाना 20 से 25 आ रहे हैं, इनमें खुजली, दर्द और बुखार के मरीज ज्यादा रहते हैं। चकरनगर संवाद के अनुसार सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया बुधवार को खांसी, जुकाम, बुखार के 30 मरीज आए।
महेवा संवाद के अनुसार सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया रोजाना 200 से 250 मरीज आ रहे हैं। इसमें वायरल फीवर, जुकाम, खांसी, दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। डॉ. ने मरीजों को गुनगुना पानी पीने की सलाह दी है। भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि डेढ़ सौ से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं।

इनसेट
फार्मासिस्ट के भरोसे बिजौली पीएचसी
बकेवर। लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार झा ने बताया दो दिनों से ओपीडी में 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस अस्पताल में कई महीने से चिकित्सक नहीं है। फार्मासिस्ट पंकज कटियार ही इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed