{"_id":"64b2edc610dc68273b08de14","slug":"discussion-on-the-discovery-of-new-medicines-etawha-news-c-216-1-etw1002-622-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नई दवाइयों की खोज पर की गई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नई दवाइयों की खोज पर की गई चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा।
एसआरएलटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी का शनिवार को समापन किया गया। अंतिम दिन देश में हुई नई दवाइयों की खोज पर चर्चा की गई। इसमें फार्मेसी विभाग के शिक्षक और छात्र शामिल हुए।
संस्था की चेयरपर्सन दीपमाला तिवारी ने कहा कि इस नेशनल सेमिनार का सफल आयोजन रहा। मैनजिंग डायरेक्टर अरविन्द शर्मा ने कहा कि इस सेमिनार का आयोजन खोज की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहा। छात्रों को इस क्षेत्र की महत्त्वा को जानने का मौका मिला। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डाॅ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि नई-नई दवाइयों के निर्माण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। फार्मेसी के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने पर भी चर्चा हुई।
संस्था के प्राचार्य डाॅ. शैलेश कुमार घटुवारी ने कहा की इस सेमिनार का आयोजन संस्था में किया जाना अपने आप में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सभी छात्रों को क्लीनिकल रिसर्च क्षेत्र को और सही से जानने का मौका मिला। इस सेमिनार में चुने गए टॉप टेन छात्रों को आईआईटी खड़गपुर कैंपस में होने वाली जोनल चैंपियनशिप भाग लेने का मौका मिला है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पचास हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सेमिनार का संचालन एडमिनिस्ट्रेटिव हेड डॉ. पंपा मित्रा ने किया। उमाकांत शर्मा के देखरेख में सेमिनार का आयोजन किया गया। मयंक कुमार, रीना सिंह, अभिषेक तिवारी, ममता दुबे, करन सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।