फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Disappointed at not getting a place in the modified-Yogi cabinet

संशोधित-योगी मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने से मायूसी

Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disappointed at not getting a place in the modified-Yogi cabinet
इटावा। जिस जनपद के दो राजनेताओं को चार बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ हो, आज वह प्रदेश सरकार में एक मंत्री पद पाने को तरस रहा है। योगी सरकार के लगातार दूसरे मंत्रिमंडल में भी इटावा को मायूसी ही हाथ लगी है। सरिता भदौरिया के इटावा सदर सीट से दोबारा जीतने पर उम्मीद थी कि इस बार उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इटावा ने 5 दिसंबर 1989 में प्रदेश में पहली बार बनी जनता दल सरकार में मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने, उनके साथ ही इटावा सदर सीट से विधायक बनीं सुखदा मिश्रा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उन्हें नगर विकास मंत्रालय दिया गया था। इसके बाद प्रदेश में 1991 में कल्याण सिंह के नेतृत्व में पहली बार बनी भाजपा सरकार में जनपद के दो विधायकों अशोक दुबे और केके राज में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया था। उस दौरान अशोक दुबे को मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर रहीं थी। वर्ष 2017 के चुनाव में फिर से इटावा से सरिता भदौरिया व सावित्री कठेरिया चुनाव जीतीं, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार में इनमें से किसी को मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जरुर भाजपा जनपद में सिर्फ इटावा सदर सीट जीत सकी और सरिता भदौरिया लगातार दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहीं। इस जीत के साथ ही उन्हें योगी सरकार में मंत्री बनाने की अटकलें जोरों पर चल रहीं थीं। शपथ ग्रहण होने तक उन्हें मंत्री बनाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता चलाते रहे, लेकिन भाजपा सरकार इस बार भी इटावा से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। सपा सरकार में जसवंतनगर से विधायक रहे शिवपाल सिंह यादव 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन इटावा सदर सीट से किसी को मंत्री बने 33 साल का लंबा अर्सा बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के दो जिलों से बनाए गए मंत्री
इटावा के पड़ोसी दो जिलों से योगी की दूसरी सरकार में मंत्रिमंडल में विधायकों को शामिल किया गया है। मैनपुरी की सदर सीट से जीतने वाले जयवीर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि कन्नौज सदर सीट से विजयी हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में मंत्रिपरिषद में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed