फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dimple jindabad slogan from station enquiery

Etawah News: पूछताछ केंद्र के माइक से लगे डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे, जीआरपी ने दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 27 Nov 2022 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2022 11:43 PM IST
सार

इटावा जंक्शन पर पूछताछ केंद्र से कई बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए। माइक से उन्हें जिताने की अपील भी की गई। कुछ यात्रियों ने पूछताछ खिड़की पर पहुंचकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
dimple jindabad slogan from station enquiery
डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर शनिवार रात करीब 11 बजे डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे सुनकर यात्री हैरान रह गए। मामले में एक रेलवे कर्मी ने तहरीर दी है। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा की ओर से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन


शनिवार रात इटावा जंक्शन पर पूछताछ केंद्र से कई बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए। माइक से उन्हें जिताने की अपील भी की गई। कुछ यात्रियों ने पूछताछ खिड़की पर पहुंचकर नाराजगी जताई। स्टेशन के बाहर खड़े चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने भी नारेबाजी सुनी पर विश्वास नहीं हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना व सीएमआई नरेश मीना ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह हुई। रेलवे कर्मी मंशा मुंडा ने जीआरपी को तहरीर दी है। इसमें बताया कि करीब आठ से दस लोग जबरदस्ती पूछताछ कक्ष में घुस आए और माइक पर नारे लगाने लगे। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच डीटीएम टूंडला अमित सुदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया के जरिये ही जानकारी मिली है। सपा के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता का इस घटनाक्रम से कोई लेनादेना नहीं है।


निर्वाचन आयोग में करेंगे शिकायत: रघुराज
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि सपाई बौखलाए हुए हैं। यह घटना उनकी हार का प्रदर्शित करती है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में की जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed