फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dharbar and Jaunai outpost incharge not found on patrol

Etawah News: गश्त पर नहीं मिले धरबार और जौनई चौकी इंचार्ज

Wed, 03 Jan 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dharbar and Jaunai outpost incharge not found on patrol
जसवंतनगर। ठंड और कोहरे के बीच पुलिस की गश्त में भी कमी आ गई है। बुधवार रात सीओ के औचक निरीक्षण में थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई। धरबार और जौनई चौकी इंचार्ज के गश्त पर न मिलने पर सीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात जसवंतनगर तथा बलरई थाने के ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की सीओ अतुल प्रधान की ओर से चेकिंग की गई तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसवंतनगर के प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे गश्त पर तैनात थे। जबकि जौनई चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तथा धरबार चौकी में तैनात प्रभारी सौरभ सिंह गश्त पर नहीं मिले।
विज्ञापन

इसी प्रकार बलरई थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम तथा चौकी प्रभारी कचौरा घाट राजेश मौर्या गश्त पर मिले। सीओ अतुल प्रधान ने कहा है कि गश्त के दौरान न मिलने वालों को कतई नहीं बक्सा जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनता की सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed