{"_id":"599ad377cf122d0a5e9ec8466298930d","slug":"devvrat-and-sudesh-kumari-won-the-prize-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवव्रत व सुदेश कुमारी ने जीती इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवव्रत व सुदेश कुमारी ने जीती इनामी कुश्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के तत्वाधान में सोमवार को मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में नत्थू सिंह यादव स्मृति अखिल भारतीय दंगल का आयोजन हुआ। दर्शकों ने कुश्ती के दांव पेंचों का भरपूर आनंद उठाया। सबसे बड़ी 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती चंदगीराम अखाड़ा दिल्ली के पहलवान देवव्रत चौधरी और महिलाओं में पहलवान सुदेश कुमारी ने 30 हजार रुपये इनाम की कुश्ती जीती।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैदान में बैठकर और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंच से कुश्ती का आनंद लिया। इस दौरान समाजवादी परिवार के सभी नेताओं ने दंगल का भरपूर आनंद लिया। दंगल में 125 किग्रा. भार वर्ग की पुरुष फ्री स्टाइल कुश्ती में देवव्रत चौधरी ने गाजियाबाद के नितिन चौधरी को हराया।
विज्ञापन
इसी वर्ग में दिनकर चौधरी चंदगीराम अखाड़ा, हवलदार यादव आजमगढ़ ने भी अपनी-अपनी कुश्तियां जीती। विजेता देवव्रत चौधरी के अलावा 25 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार नितिन चौधरी को और 15-15 हजार रुपये के दो पुरस्कार दिनकर चौधरी व हवलदार यादव को प्रदान किए गए।
विज्ञापन
महिला कुश्ती के 69 किग्रा. भार वर्ग में पहलवान सुदेश कुमारी ने पूनम तोमर यूपी पुलिस को हराया। इस वर्ग में सुदेश के अलावा 15 हजार रुपये का इनाम सीमा मेरठ और 10-10 हजार रुपये का इनाम काजल मेरठ व शिवानी चौधरी चंदगीराम अखाड़ा दिल्ली को दिया गया।
58 किलो भार महिला फ्री स्टाइल में नेहा चंदगीराम अखाड़ा प्रथम, भारती बघेल आगरा द्वितीय, पिंकी रानी मेरठ, चंचल छोकर आगरा तृतीय स्थान पर रही। 53 किग्रा. भार महिला वर्ग में पहलवान रीशू नागर मेरठ प्रथम, प्रीती देवी चंदगीराम अखाड़ा द्वितीय, रीनू र्श्मा सहारनपुर व रीमू हरियाणा तृतीय स्थान पर रहीं।