फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Devotees throng the temples on the last day of Navratri

नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the temples on the last day of Navratri
लखना के कालिका मंदिर में जवारे चढ़ाते जाती महिलाएं - फोटो : ETAWAH
इटावा। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों और घरों में माता सिद्धिदात्री की पूजा की गई। कालीबांह मंदिर, श्रीकालीबाड़ी मंदिर, आनंदी माता, लखना के कालिका मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कन्या भोज भी कराया गया। गुलाल उड़ाते और थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने झंडे भी निकाले। कई भंडारा कर प्रसाद बांदा गया।
विज्ञापन

बकेवर संवाद के अनुसार पूरे दिन देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों और घरों में हवन-पूजन चलता रहा। जगह-जगह भंडारा हुआ। लखना के कालका देवी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ अधिक होने से बस अड्डा तिराहा पर जाम लगा रहा। मातन टोला में माता देवी और भिटारी मोहाल और पक्का तालाब पर काली देवी मंदिर में भी जयकारे गूंजते रहे। सर्राफा बाजार, ठाकुरान मोहाल, कैनाल रोड आदि स्थानों पर पंडालों में हवन किया गया।
विज्ञापन

यात्रा निकालकर किया जवारों का विसर्जन
सैफई। तहसील क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों और घरों में कलश स्थापित कर जवारे बोए गए थे। नौ दिन तक श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां की आराधना की। अंतिम दिन पूजा-अर्चना के बाद जवारों की शोभायात्रा निकाली गई। हैवरा बहादुरपुर में भी जवारा यात्राएं निकलीं। जवारों का विसर्जन दुर्गा मां मंदिर हैवरा कोठी पर किया गया। ग्राम प्रधान नितुल प्रताप यादव, दिनेश आचार्य, सुरेंद्र सिंह, संजीव यादव, राजीव कुमार, अखराम सिंह, प्रदीप, मुन्ना यादव, पिंकू यादव, दिलशाद आदि मौजूद रहे।

कालिका देवी मंदिर के अंदर उमड़ी देवी भक्तों की भीड़

कालिका देवी मंदिर के अंदर उमड़ी देवी भक्तों की भीड़- फोटो : ETAWAH

काली बांह मंदिर में पूजा करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु

काली बांह मंदिर में पूजा करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु- फोटो : ETAWAH

देवी गीतों पर झूमते श्रद्धालु झंडा चढ़ाने जाते हुए।

देवी गीतों पर झूमते श्रद्धालु झंडा चढ़ाने जाते हुए।- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed