{"_id":"6acbd252447590df5402e22f","slug":"devotees-remained-immersed-in-the-worship-of-goddess-shailputri-etawah-news-c-216-1-etw1012-151293-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मां शैलपुत्री की आराधना में लीन रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मां शैलपुत्री की आराधना में लीन रहे श्रद्धालु
Sun, 11 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 30 प्राचीन कालीबांह मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता का मनमोहक श्रंगार। स्रोत मंदिर प्र
इटावा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को इटावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में देवी भक्त माता की आराधना में लीन रहे। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
भक्तों ने श्रद्धाभाव से मंदिरों में पूजा अर्चना की। घरों में भी विधि विधान से माता शैलपुत्री की पूजा हुई, घट स्थापना की गई और व्रत रखे गए। दिन भर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। शहर के प्राचीन सिद्धपीठ कालीबांह मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। जसवंतनगर के सिद्ध पीठ मां ब्रह्माणी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
भरथना में नवदुर्गा पूजा समिति ने 30वें शारदीय नवरात्र महोत्सव के पहले दिन 108 कलशों के साथ मां जगदंबा की शोभायात्रा निकाली, जो मोतीगंज स्थित हाते में पूर्ण हुई। बकेवर के मां कालिका देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की, जहां कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे और बच्चों के मुंडन संस्कार भी हुए।
विज्ञापन
बकेवर व लखना में पांच स्थानों पर नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ, जिसके पहले दिन बैंड-बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। परमहंस मंदिर परिसर में प्रतिदिन संध्या महाआरती का आयोजन होगा, जबकि पुराना डाकघर वाली गली में मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें पहले दिन माता शैलपुत्री की झांकी सजाई गई।