फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Devotees gathered to worship Maa Shailputri

मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़े भक्त

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Maa Shailputri
इटावा। देवी दुर्गा की आराधना करने का विशेष पर्व शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन घरों से लेकर देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। कलश स्थापना के साथ देवी भक्तों का उपवास भी शुरू हो गया। इस बार नवरात्र आठ दिन के ही होंगे।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित कालीबांह मंदिर में बुधवार रात दो बजे के बाद से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर में काली, लक्ष्मी और सरस्वती माता की मूर्तियां हैं। नवरात्र में मंदिर की पहली आरती तड़के तीन बजे होती है, इसमें शामिल होने के लिए देवी भक्त रात में ही मंदिर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे के बाद मंदिर में देवी भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाकर देवी मां के दर्शन करवाए गए। माता रानी के दर्शन करने के बाद ज्यादातर भक्त मंदिर से कुछ दूरी पर विराजमान काल भैरव के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर व परिसर स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर में नौ देवियों के भी दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे। नवरात्र के पहले दिन घरों से लेकर मोहल्लों के देवी मंदिरों में लोगों ने देवी दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर मनोकामना की।
जिला कारागार के सामने स्थित झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के लोगों ने दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। सिंधी समाज की महिलाओं ने मां की आरती उतारी। लखना स्थित कालिका माता मंदिर की महत्ता से लोग दूरदराज से रात में ही पहुंचने लगे थे।
इस वजह से मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर भक्तों की भीड़ ही नजर आ रही थी। बकेवर, लवेदी और बिठौली एसओ भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। लवेदी समेत आसपास के क्षेत्राें में भी देवी मंदिरों में भक्तों ने मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना की।

क्षेत्र के काली देवी मंदिर, मातन मुहाल, भिटारी मुहाल स्थित देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। बलरई स्थित ब्राह्मणी देवी मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed