{"_id":"58a1f5434f1c1b5833d84eb4","slug":"development-in-state-is-limited-in-saifai-faimily","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में विकास सिर्फ सैफई परिवार तक सीमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में विकास सिर्फ सैफई परिवार तक सीमित
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जनसभा में भाग लेते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने यूपी सरकार के विकास के दावे को खोखला बताया। कहा कि केवल सैफई परिवार का ही विकास हुआ है। पूरा प्रदेश अराजकता की चपेट में है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पिता-पुत्र एवं भाई-भाई में संग्राम छिड़ा है। ये सब सरकार की विफलता छिपाने के लिए किया जा रहा है।
सोमवार को हनुमंतपुरा में हुई जनसभा में उन्हाेंने कहा कि सपा सरकार में केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया गया। किसानों को ओलावृष्टि से हुई क्षति की भरपाई नहीं हो सकी। वही एमपी में नौ हजार करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति में वितरित की गई। उन्होंने एमपी में गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का हवाला दिया। कहा कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनती है तो एक सप्ताह में गुंडाराज का खात्मा हो जाएगा। उन्होंने अमर सिंह के दर्द की कहानी के साथ ही आजम खां के बारे में कहा कि इनका तो नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है। उनके साथ एमपी के सिंचाई मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। जनसभा को जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, सावित्री कठेरिया, भाजयुमो अध्यक्ष शेखर चौहान, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, केके राज ने भी संबोधित किया।
उन्हाेंने मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर सब्ज बाग दिखाए। कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के हर खेत को पानी पहुंचाने की नई प्रणाली तैयार की गई है। यूपी में किसानों से 12 प्रतिशत ब्याज लिया जाता है जबकि मध्यप्रदेश में ब्याज दर शून्य कर दी गई है। श्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाले मुलायम ने पुत्र प्रदेश बना दिया। परिवार में आपसी झगड़े पर कहा कि ये जनता को गुमराह करने और मुद्दों से भटकाने की है। 11 वर्ष से मैं मुख्यमंत्री हूं, कोई मेरे भाई का नाम जानता है। मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता ही मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई राम के गोपाल हैं तो कोई शिव के पाल हैं।
विज्ञापन
मामा-मामा के नारों से गूंजा पंडाल

शिवपाल सिंह ने कहा कि यहां की महिलाएं मेरी बहनें और बालक-बालिकाएं भांजे-भांजी हैं। उसी समय मामा मामा के नारों से पंडाल गूंज उठा।