फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Despus del desvo, el atasco se convirti en un problema para los escolares.

डायवर्जन के बाद जाम बना स्कूली बच्चों के लिए परेशानी

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Despus del desvo, el atasco se convirti en un problema para los escolares.
बकेवर (इटावा)। मरम्मत के चलते उदी के चंबल पुल पर 27 जून से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मध्यप्रदेश जाने वाले वाहन लखना, बकेवर, चकरनगर और हनुमंतपुरा से निकल रहे हैं। 24 घंटे में मौरंग लदे ट्रक, डंपर समेत लगभग 500 वाहन बकेवर से गुजरते हैं। इससे स्कुलों की छुट्टी के समय चौराहे के अलावा बकेवर-लखना मार्ग और बकेवर-भरथना मार्ग पर जाम लग जाता है। सोमवार को जाम में फंसकर स्कूली बच्चे परेशान हुए।
विज्ञापन

जनता विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्रा अल्फाबानो ने कहा कि भारी वाहनों की भीड़ से आते जाते डर लगता है। कक्षा 12 की छात्रा आकांक्षा ने कहा कि भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से रोज ही जाम लगता है। छुट्टी के बाद घर पहुंचने में देरी हो जाती है। कक्षा 11 की छात्रा अल्फिया ने कहा कि नगर में वाहनों की संख्या बढ़ने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

बच्ची हो गई थी चोटिल
सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या रहती है। छोटे स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका है। दो दिन पहले उनकी पुत्री पर स्कूल जाते समय चौराहे पर एक कार की टक्कर लगने से चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार बच्चे आते जाते हैं रोज
स्कूल खुलने पर बकेवर-लखना मार्ग पर करीब दस हजार छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। कस्बे में लखना रोड पर दो इंटर कॉलेज व एक डिग्री कॉलेज हैं। इन तीनों कॉलेजों में दस हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। कस्बा लखना में एक डिग्री कॉलेज व तीन इंटर कॉलेजों के तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं भी बकेवर लखना मार्ग से ही आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed