{"_id":"616b16c4e88d1735ed3bedb1","slug":"dengue-caused-on-death-several-sick-etawah-news-knp658568473","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से लखना में युवक की मौत, सैफई में डेंगू के सात मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से लखना में युवक की मौत, सैफई में डेंगू के सात मरीज
विज्ञापन
इटावा। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कस्बा लखना में पुराना नहर पुल पार मोहाल में 30 वर्षीय युवक मयंक अग्निहोत्री की डेंगू बुखार के चलते मौत हो गई। हालत में सुधार न होने पर परिवारीजन मयंक को इटावा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मृत्यु हो गई। मयंक सीएनजी आगरा में नौकरी करता था। बुखार आने के दौरान घर आया था।
छोटे भाई पंकज अग्रिहोत्री ने बताया भाई मयंक की खून की जांच कराने पर डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि होने व प्लेटलेट्स कम हो गई थी। मृतक की पत्नी और छह माह का मासूम बेटा है। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में शनिवार को ओपीडी में बुखार के 129 मरीज आए। डेंगू के 20 नए मरीज आए, जबकि डेंगू के सात नए मरीज को भर्ती किया गया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डा. आदेश कुमार ने बताया शनिवार को अस्पताल से डेंगू के 13 मरीजों की छुट्टी की गई।
इस समय 57 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। शनिवार को इटावा के डेंगू के 12 नए मरीज भर्ती हुए, जबकि इटावा के 5 डेंगू मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इटावा कें 36 डेंगू ग्रसित मरीज भर्ती हैं, इसके अलावा औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा समेत आसपास के कई जिलों के मरीज यहां भर्ती हैं। कस्बा बकेवर मेें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी व उनकी 4 वर्षीय पुत्री उन्नति को डेंगू बुखार ने जकड़ रखा है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन ने मच्छरों के खात्मे व लोगों को बीमार होने से बचाने के लिए ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विजय दशमी के अवकाश की वजह से ओपीडी बंद रहने के बाद शनिवार को आए ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से ग्रसित रहे। इनमें बच्चे भी शामिल रहे।
एसीसीएम डा.अवधेश यादव ने बताया जिले में सैफई मेडिकल कालेज को छोड़ बुखार के 790 मरीज आए। इनमें 185 की जांच हुई। 88 की धनात्मक जांच हुई। एलाइजा जांच को 78 सैंपल भेजे गए। इस समय वायरल बुखार के 203 मरीज भर्ती हैं जबकि 101 को डिस्चार्ज किया गया।