फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand to restore three trains closed since Corona period

Etawah News: कोरोना काल से बंद तीन ट्रेनों को बहाल करने की मांग

Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand to restore three trains closed since Corona period
भरथना। कोरोना के दौरान बंद चल रही लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की दोबारा बहाली कराए जाने को लेकर समाजसेवियों ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। इन ट्रेनों में महानंदा,संगम-लिंक, मुरी एक्सप्रेस शामिल है। साथ ही कोलकाता के लिए जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

लोगों युवाओं ने बताया कि लगभग चार लाख की आबादी है। भरथना के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी भरथना रेलवे स्टेशन आते हैं। साथ ही क्षेत्र के चावल,तम्बाकू, घरेलू मसाले व आभूषण व्यापारियों का कोलकाता,भुवनेश्वर, देहरादून, जालंधर, जम्मू, हरिद्वार व अंबाला समेत अन्य राज्यों में आना जाना रहता है। ट्रेनों का ठहराव फिर से किए जाने से क्षेत्र के व्यापारियों समेत आम लोगों को रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी। ज्ञापन देने वालों में देवाशीष चौहान, डॉ. संकल्प दुबे, शिवांग त्रिपाठी, शशांक, निशांत पोरवाल, सरदार दविंदर सिंह, सुनील माधवानी, आकाश पोरवाल आदि युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed