फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand to declare holiday in council schools till June 30

परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक अवकाश घोषित करने की मांग

Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare holiday in council schools till June 30
इटावा। उत्तर प्रदेशीय बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक एक गेस्ट हाउस में हुई। इसमें 16 जून से विद्यालय खोलने को अव्यवहारिक बताते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कहा कि बच्चों को 45 डिग्री तापमान में स्कूल बुलाना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को जून माह का मानदेय नहीं मिलता है। जिसके कारण वह जून में ड्यूटी नहीं कर सकते। संगठन की महामंत्री लीना सिंह चौहान ने कहा मुख्यमंत्री को छात्रों एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं के हित को ध्यान में रखते हुए 30 जून तक अवकाश का शासनादेश जारी करना चाहिए।आज की बैठक में मुख्यत: सुनील यादव, उमेश यादव, बृजेंद्र यादव, हरि ओम , शकील एजाज, विनोद यादव, संजीव , निशा पोरवाल, रूपा कठेरिया सौम्या चतुर्वेदी, रूपम अवस्थी, साधना दीप्ति इत्यादि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed