फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand for halts for five trains, including the Rajdhani and Vande Bharat, at the junction.

Etawah News: जंक्शन पर राजधानी, वंदे भारत समेत पांच ट्रेनों के ठहराव की मांग

Fri, 09 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for halts for five trains, including the Rajdhani and Vande Bharat, at the junction.
इटावा। जंक्शन पर नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, प्रयागराज से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, महाकाल एक्सप्रेस, टाटा-मुरी एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस के ठहराव की सांसद ने मांग उठाई गई है। सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने रेल अधिकारियों को पत्र भेजकर इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने के साथ बंद ट्रेनों का दोबारा संचालन शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने इटावा, भरथना, जसवंतनगर और औरैया क्षेत्र में यात्री सुविधाएं बढ़ाने, रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से निजात दिलाने और किसानों की खेतों तक पहुंच सुगम बनाने के लिए भी जरूरी निर्माण कार्य कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सांसद ने इटावा जंक्शन पर यात्रियों के लिए पर्याप्त शेड, फुटओवर ब्रिज और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। भरथना रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड, बाउंड्रीवॉल और स्टील की बेंच लगवाने के साथ जलभराव और गंदगी की समस्या दूर करने का मुद्दा भी उठाया है। भरथना और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे क्रॉसिंग के कारण आवागमन प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए अंडरपास, फुटओवर ब्रिज और ओवरब्रिज बनवाने की मांग की गई है। इन निर्माण कार्यों से लोगों को जाम से राहत मिलने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई गई है। औरैया जिले की बिधूना तहसील के ग्राम पाता में किसानों की करीब एक हजार एकड़ कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी ओर है। सांसद के अनुसार, अतिरिक्त रेल लाइनों के निर्माण से किसानों की खेतों तक पहुंच प्रभावित हो रही है। इससे खेती और कृषि उपकरणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने रेलवे किलोमीटर 1107/04 और 1107/06 के बीच अंडरपास अथवा ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


आगरा-इटावा रेल सेवाओं पर भी जोर

सांसद ने आगरा और इटावा के बीच चलने वाली ट्रेनों के समय में समन्वय करने और जरूरत के अनुसार ठहराव की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया है। उन्होंने रेल प्रशासन से सभी मांगों पर विचार कर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed