{"_id":"58ab1bb84f1c1b0653b234a0","slug":"delhi-hawda-track-effected-due-to-tundla-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला ट्रेन हादसे से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला ट्रेन हादसे से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
यार्ड में खड़ी आगरा ईएमयू पैसेंजर।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात टूंडला में कालिंद्री एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित हो गया। हादसे के बाद ट्रैक पर दौड़ने वाली सैकड़ों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। प्रयागराज सहित कई ट्रेनें इटावा स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें रद्द हो गईं जबकि कई के रूट डायवर्ट किए गए।
विज्ञापन
इटावा स्टेशन पर रविवार रात तीन बजकर 12 मिनट पर 12417 अप प्रयागराज सुपरफास्ट को रोका गया। ये ट्रेन सोमवार सुबह तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। टूंडला में ट्रैक क्लियर होने के बाद इसे छह बजकर 17 मिनट पर रवाना किया गया। इसके अलावा 12525 अप गोरखधाम एक्सप्रेस इटावा स्टेशन पर भोर पांच बजकर 15 मिनट पर पहुंचने के बाद खड़ी रही। इसे सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर रवाना किया गया। वहीं 19040 अवध एक्सप्रेस भी सुबह छह बजकर 35 मिनट से आठ बजकर 30 मिनट तक खड़ी रही। 12569 अप शिवगंगा एक्सप्रेस भी एक घंटा 10 मिनट रुकी रही। दुघर्टना के बाद बुरी तरह से बिगड़े रेल संचालन को पटरी पर लाने के लिए रेलवे ने जहां कई ट्रेनों का रद्द किया वहीं कई का रूट डायवर्ट कर दिया। डाउन ट्रैक की ज्यादातर ट्रेेनें इटावा स्टेशन नहीं पहुंची। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को यात्रा रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन
डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का हाल
फरक्का एक्सप्रेस, ऊधमपुर साप्ताहिक, मुरी, कालका मेल, महानंदा और स्वर्ण शताब्दी को मुरादाबाद रूट पर डायवर्ट किया गया।
अप ट्रैक पर
गोमती एक्सप्रेस, रिवर्स शताब्दी, कानपुर टूंडला पैसेंजर और ईएमयू आगरा पैसेंजर रद्द रहीं। संगम एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। वहीं वैशाली को कानपुर से झांसी रूट पर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन