{"_id":"61aa6479588846078a14996a","slug":"delhi-defeated-sultanpur-lucknow-defeated-jalaun-zone-etawah-news-knp667536324","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ने सुल्तानपुर, लखनऊ ने जालौन जोन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ने सुल्तानपुर, लखनऊ ने जालौन जोन को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल ऑल इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दिल्ली और लखनऊ की टीमें विजयी रहीं। इटावा स्टेडियम में दिल्ली और सुल्तानपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने सुल्तानपुर को 82 रनों से पराजित किया।
सुल्तानपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 30 ओवरों में 8 विकेट पर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। विक्रांत ने सर्वाधिक 64, रितिक अरोड़ा ने 63 तथा संकल्प सिंघाई ने 51 रनों का योगदान दिया।
सुल्तानपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम अवस्थी ने तीन विकेट, रितिक श्रीवास्तव और चंद्रांशु सिंह ने 2-2 तथा सौरभ सिंह ने एक विकेट लिया। सुल्तानपुर की टीम 27 ओवरों में 149 रन पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
विशाल रावत ने 47, रितिक श्रीवास्तव 29 तथा सक्षम अवस्थी ने 23 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष बिधूड़ी ने 3 विकेट, अखिल द्विवेदी और संजीव ने सिंह 2-2 विकेट तथा कुणाल, सूर्यांश एवं संकल्प सिंघवी ने 1-1 विकेट लिया।
हर्ष बिधूड़ी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उधर, सैफई में जालौन जोन और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में लखनऊ ने जालौन को 129 रनों से पराजित किया।
लखनऊ की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, जिसमें आकर्ष गुप्ता ने सर्वाधिक 33, करन मिश्रा ने 31, आयुष पांडेय ने 28, शुभांकर ने 23 तथा शौर्य सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया।
जालौन की ओर से हेमांग यादव ने 3 विकेट, हिमांशु प्रजापति, प्रिंस कुमार तथा अमन भदौरिया ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी जालौन की टीम मात्र 11.1 ओवर में 39 रनों पर ही ढेर हो गई।
लखनऊ की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रिंस मौर्य ने 6 विकेट तथा मुबस्सीर और यासिर ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। प्रिंस मौर्या को शानदार गेदबाजी के लिए अपैक्स कमेटी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य श्याम बाबू ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
इस मौके पर अपैक्स कमेटी के सचिव विकास कुमार, अभिषेक शुक्ला, एसएमजीआई चेयरमैन विवेक यादव, क्रीड़ाधिकारी सैफई एसके लहरी, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, औरैया के कोआर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, अमरीश प्रताप सिंह, आनंद यादव, पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र यादव, आशीष यादव, श्याम यादव, विजय पाल, लल्लन आदि लोग मौजूद रहे।