फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of girl due to snake bite in Etawah, another serious

इटावा में सर्प दंश से बालिका की मौत, एक अन्य गंभीर

Sun, 26 Jul 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Death of girl due to snake bite in Etawah, another serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। लवेदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईंगुर्री के मजरा मलेपुरा में नागपंचमी को अपने घर में जमीन पर लेटी दो बहनों को सर्प ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय बड़ी बहन की मौत हो गई। वहीं छोटी बहन का उपचार चल रहा है। परिजनों ने सांप को पीट-पीटकर घर में मार डाला। नागपंचमी के पर्व पर गांव मलेपुरा निवासी योगेंद्र दोहरे की पुत्रियां प्रिया (6) व कंचन डेढ़ वर्ष खाना खाकर अपने घर में जमीन पर सो रही थीं तभी काले नाग ने दोनों बहनों को डस लिया। जब दोनों बहनें चीखी चिल्लाई तो परिजन व आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और सांप को पीट-पीटकर मार डाला। परिजन दोनों बेटियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे तभी प्रिया ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। योगेंद्र की आर्थिक हालत दयनीय बताई जा रही है। वह मजदूरी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed