फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of an old woman going to granddaughter's wedding

नातिन की शादी में जा रहे वृद्धा की मौत

Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of an old woman going to granddaughter's wedding
इटावा। कठफोरी टोल टैक्स के पास सोमवार देर रात हाईवे किनारे खड़े ऑटो में क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में नातिन की शादी में भात लेकर जा रही वृद्धा की मौत हो गई। उसका बेटा, बहू, पौत्र, पौत्री के अलावा आटो चालक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगला कान्स निवासी कन्हई सिंह (35) पुत्र मुरलीधर कुशवाहा की भांजी रोशनी की शादी थी। कन्हई सिंह ऑटो से भात चढ़ाने सोमवार रात बहन के घर जा रहे थे। उसे साथ पत्नी आरती देवी (30), पुत्र रितिक (3), राज (5) और मां राजवती देवी (65) थीं। आटो विजयपुरा निवासी प्रदीप पाल चला रहा था।
विज्ञापन

ऑटो कठफोरी टोल टैक्स के पास चालक ने ऑटो रोक दिया। इस दौरान गलत दिशा से आ रही हाइड्रा क्रेन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। टोल कर्मियों व एनएचआई के अधिकारी ने क्रेन को चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस के जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने राजवती को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से राहगीर का पैर टूटा
बसरेहर। इटावा-बरेली हाईवे पर डॉ. चौधरी के अस्पताल के सामने बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे दफेदार सिंह पुत्र साहूकार निवासी नगला हीरालाल थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर टूट गया और कई अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। लोगों ने दुर्घटना करने वाली बाइक को चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल को बसरेहर अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसा करने वाली बाइक और चालक को पकड़ कर लिया और थाने ले गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed