{"_id":"60b278f28ebc3e300a19fdae","slug":"death-of-a-lumber-businessman-who-beat-corona-etawha-news-knp631117186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देने वाले लकड़ी कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात देने वाले लकड़ी कारोबारी की मौत
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कोरोना से जंग जीतने वाले लकड़ी कारोबारी की फेफड़ों में संक्रमण होने से मौत हो गई। उनका सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज चल रहा था।
बकेवर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी अनीश अहमद उर्फ छोटू (42) आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लकड़ी का कारोबार करते थे। पिता के बीमार होने पर तीन माह पूर्व घर आए थे।
पिता को अस्पताल ले जाने में अनीश कोरोना संक्रमित हो गए। उन्हें इटावा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर आ गए थे। तीन दिन बाद फिर तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने सैफ़ई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया। वहां जांच में कोरोना की पुष्टि के साथ फेफड़ों में संक्रमण निकला।
विज्ञापन
20 दिन इलाज के बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह अनीश ने दम तोड़ दिया। (संवाद)