फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of 3 black deer in three days in Etawah Safari Park

इटावा सफारी पार्क: तीन दिन में 3 काले हिरणों की मौत से मचा हड़कंप, इस आशंका में लगाए गए नाइट विजन कैमरे, बढ़ी गश्त

Fri, 01 Apr 2022 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Apr 2022 10:59 PM IST
सार

तीन काले हिरणों की मौत की वजह से इटावा सफारी प्रबंधन अलर्ट मोड पर है। सफारी में निगरानी बढ़ दी गई है। तेंदुए के होने की आशंका को लेकर नाइट विजन कैमरे लगा दिए गए हैं। सफारी में रात में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारी इसे असामान्य घटना नहीं मान रहे हैं। 

विज्ञापन
Death of 3 black deer in three days in Etawah Safari Park
इटावा सफारी पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा सफारी पार्क में पिछले तीन दिन में तीन काले हिरणों की मौत से सफारी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हिरणों का पोस्टमार्टम कराकर उनका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। सफारी प्रबंधन का कहना है कि हिरणों की मौत आपसी लड़ाई के चलते हुई है, फिर भी सफारी में निगरानी बढ़ा दी गई है। सफारी में तेंदुआ आदि जानवर होने की आशंका पर रात में भी गश्त की जा रही है।

विज्ञापन


इटावा सफारी में लगातार तीन दिन में तीन काले हिरणों की मौत का मामला सामने आ रहा है। काले हिरणों की मौत की वजह से इटावा सफारी प्रबंधन अलर्ट मोड पर है। पूरे एंटी लोप सफारी में निगरानी बढ़ दी गई है। तेंदुए के होने की आशंका को लेकर नाइट विजन कैमरे लगा दिए गए हैं। सफारी में रात में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि चूंकि हिरण झुंड में रहते हैं, इसलिए कई बार इनके बीच में वर्चस्व की लड़ाई भी हो जाती है। बताया कि एक हिरण की मौत पेट में सींग घुसने की वजह से हुई है, जबकि एक अन्य हिरण की मौत सेप्टीसीमिया के चलते हुई है। सफारी प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि अचानक गर्मी बढ़ने की वजह से भी इनकी मौत हो सकती है। बताया कि सफारी में तेंदुआ अथवा अन्य जानवर के घुस आने की भी निगरानी कराई जा रही है। प्रबंधन का मानना है कि हिरणों की मौत अस्वाभाविक नहीं हैं, यह सामान्य घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed