फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death by falling into the river buffalo

भैंस की नाले में गिरकर मौत

Sat, 07 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Death by falling into the river buffalo
कुनैरा में भैंस की मौत के बाद मैनपुरी मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैफई रोड पर कुनेरा गांव के पास सड़क के किनारे खुले पडे़ नाले में एक भैंस के गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सैफई रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुआवजे की मांग को लेकर जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। उप जिला अधिकारी ने लोगों को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया।

गांव कुनैरा में सड़क के किनारे एक नाला खुला पड़ा है। लोगों ने कई बार प्रशासन से नाले को पाटे जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को गांव निवासी पिंटू यादव पुत्र ओम प्रकाश अपनी भैंस लेकर जा रहा था। तभी उधर से गुजर रहे एक ट्रक ने हार्न बजा दिया। जिस कारण भैंस सांकल छुड़ाकर भाग गई और वह नाले में जा गिरी। इससे उसको काफी चोट आ गई लोगाें ने उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन तब तक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने सैफई रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जाम खोलने के लिए कहा। लेकिन लोग मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति मौके पर पहुंचे और लोगों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इस दौरान करीब दो घंटे जाम लगा रहा। जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed