फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Deadly attack on father and daughter riding a bike

Etawah News: बाइक सवार पिता-पुत्री पर जानलेवा हमला

Thu, 04 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on father and daughter riding a bike
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव हिद्दपुरा में बेटी को ससुराल से लेकर लौट रहे पिता और पुत्री पर कुछ लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। पिता का आरोप है कि बेटी के ससुरालियों ने ही हमला किया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




भरथना थाना क्षेत्र के गांव कलंदरा निवासी सत्यवीर ने बताया कि उनकी पुत्री सुमन देवी की शादी चौबिया थाना क्षेत्र के गांव हिद्दपुरा निवासी योगेश कुमार के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग सुमन के साथ आए दिन मारपीट करते थे। बुधवार को सुमन ने पिता को फोन कर बताया कि ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया है और मकान में ताला डाल दिया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सत्यवीर सिंह बाइक से हिद्दपुरा पहुंचे। वह शाम करीब पांच बजे पुत्री को बाइक से लेकर गांव जा रहे थे। आरोप है कि अगूपुर-गोपालपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे सात-आठ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसी तरह अगूपुर गोपालपुर गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान अवधेश यादव के घर शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिद्दपुरा गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी घर छोड़कर भाग गए थे। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed